नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में एडवोकेसी एंड आउटरीच कार्यक्रम आयोजित – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में एडवोकेसी एंड आउटरीच कार्यक्रम आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 24 अगस्त 2026

केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन को आधुनिक एवं डिजिटल पुस्तकालय के रूप में विकसित करने पर जोर

उच्चतर शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से सोमवार को केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय, सोलन में ‘एडवोकेसी एंड आउटरीच कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की प्रो. शालिनी लहितकर ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. शालिनी लहितकर ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन को आधुनिक, मॉड्यूलर और डिजिटल सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय के रूप में विकसित करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों, शिक्षकों और पुस्तकालय कर्मियों को आधुनिक पुस्तकालय सेवाओं तथा डिजिटल संसाधनों के प्रति जागरूक करना भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि डिजिटल दौर में पुस्तकालयों की भूमिका लगातार बदल रही है। ऐसे में पुस्तकालयों को समाज और उनके उपयोगकर्ताओं से प्रभावी रूप से जोड़ने के लिए एडवोकेसी एवं आउटरीच गतिविधियां महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आधुनिक तकनीक को अपनाने और पाठकों की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

दीपांजन चटर्जी ने राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन के माध्यम से पुस्तकालयों के आधारभूत ढांचे, तकनीकी सुविधाओं और सेवाओं को मजबूत किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन के आधुनिकीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित आधुनिक, मॉड्यूलर एवं डिजिटल पुस्तकालय से डिजिटल सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने और सूचना संसाधनों तक लोगों की पहुंच आसान करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा दुर्लभ पुस्तकों, पांडुलिपियों तथा अन्य महत्वपूर्ण संसाधनों के संरक्षण और उनके उपयोग की सुविधा भी बेहतर हो सकेगी।

केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन के प्रभारी डॉ. राजेन्द्र कश्यप ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने पुस्तकालय के ऐतिहासिक महत्व, वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं और भविष्य में प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें विद्यार्थियों और पुस्तकालय के अन्य उपयोगकर्ताओं के लिए हिंदी तथा अंग्रेजी की विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय सोलन को आधुनिक, मॉड्यूलर और डिजिटल स्वरूप प्रदान करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष संजीव कुमार ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर उच्चतर शिक्षा विभाग की ओ.एस.डी. डॉ. रेणु राणा, मीना देवी, राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों के पुस्तकालयाध्यक्ष, अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तथा बी.एल. केन्द्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031