नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एकीकृत कृषि क्लस्टर केन्द्रों को शीघ्र पूर्ण क्षमता से संचालित करने के निर्देश – भारतीय नेशनल न्यूज

एकीकृत कृषि क्लस्टर केन्द्रों को शीघ्र पूर्ण क्षमता से संचालित करने के निर्देश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 18 अगस्त 2026। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने मंगलवार को सलोगड़ा और कण्डाघाट स्थित एकीकृत कृषि क्लस्टर (आई.एफ.सी.) केन्द्रों का दौरा कर वहां चल रही व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों केन्द्रों को जल्द से जल्द पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के लिए आवश्यक आधारभूत व्यवस्थाएं पूरी की जाएं। साथ ही, क्लस्टर स्तर के महासंघों तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को जरूरी प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि उन्हें इन केन्द्रों की गतिविधियों का प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को कृषि क्लस्टर के संचालन के साथ-साथ उत्पादन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, विपणन और प्रबंधन जैसे विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक है। इससे महिलाएं केन्द्रों की गतिविधियों को बेहतर ढंग से संभालने में सक्षम होंगी और उनकी आजीविका के अवसर मजबूत होंगे।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों और क्लस्टर स्तरीय महासंघों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। एकीकृत कृषि क्लस्टरों के माध्यम से स्थानीय कृषि एवं संबद्ध उत्पादों का उपयोग बढ़ाने, उनका मूल्य संवर्धन करने और बेहतर बाजार उपलब्ध करवाने से महिलाओं की आय में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी।

उपायुक्त ने बताया कि इन क्लस्टरों का प्रमुख उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इन केन्द्रों की सुविधाओं और गतिविधियों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित क्लस्टर स्तरीय महासंघों की पदाधिकारी तथा एकीकृत कृषि क्लस्टर के संचालन से जुड़ी महिला सदस्य भी मौजूद रहीं।

इस अवसर पर उद्योग विभाग के प्रबंध निदेशक सुरेन्द्र ठाकुर, जिला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी मजूला सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031