नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निजी स्कूल फीस पर मान सरकार का बड़ा फैसला: छिब्बर – भारतीय नेशनल न्यूज

निजी स्कूल फीस पर मान सरकार का बड़ा फैसला: छिब्बर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

निजी स्कूलों की फीस संबंधी मान सरकार का फैसला अभिभावकों के लिए बड़ी राहत : छिब्बर

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, 7 अगस्त:

आम आदमी पार्टी पंजाब के मालवा ईस्ट के शिक्षा क्रांति के ज़ोनल इंचार्ज एवं डेराबस्सी के ऑब्जर्वर श्री हरमीत सिंह छिब्बर ने पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों की फीस संबंधी लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए इसे अभिभावकों के हित में उठाया गया एक ऐतिहासिक एवं सराहनीय कदम बताया है।

आज यहां जारी एक बयान में श्री छिब्बर ने कहा कि सरकार द्वारा निजी स्कूलों के लिए स्वीकृत 15 प्रतिशत फीस वृद्धि की सीमा को घटाकर 5 प्रतिशत करने का निर्णय लाखों अभिभावकों को बड़ी आर्थिक राहत प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सरकार जल्द ही एक अध्यादेश (ऑर्डिनेंस) जारी करेगी, जिसके माध्यम से नए प्रावधान लागू किए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने अभिभावकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पिछले तीन वर्षों के दौरान निजी स्कूलों द्वारा वसूली गई अतिरिक्त 10 प्रतिशत फीस अभिभावकों को वापस दिलाने का भी निर्णय लिया है, जो एक महत्वपूर्ण जनहितैषी कदम है।

श्री छिब्बर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और अभिभावकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा की जा रही कथित मनमानी और अनावश्यक फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए लिया गया यह निर्णय समाज के हर वर्ग द्वारा सराहा जा रहा है।

श्री छिब्बर ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार का यह प्रयास शिक्षा व्यवस्था में संतुलन स्थापित करने के साथ-साथ अभिभावकों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31