नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन: 17.41 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन: 17.41 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एफआईआर संख्या 168/2025, दिनांक 03.08.2026, धारा 21 एवं 29, एनडीपीएस अधिनियम, पुलिस थाना सदर, सोलन

जिला पुलिस सोलन द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 02/03.08.2026 की रात्रि को एसआईयू (SIU) टीम सोलन ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आल्टो कार में सवार दो युवकों और एक युवती को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 17.41 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा ₹5,600 नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जय सिंगला (23 वर्ष), पुत्र श्री मनोज कुमार, निवासी हिमुडा कॉलोनी, बसाल, डाकघर बसाल, तहसील एवं जिला सोलन; औनिक रमोलटा (21 वर्ष), पुत्र श्री बलवान सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर मढोल, तहसील जुब्बल, जिला शिमला; तथा श्रुति ठाकुर (21 वर्ष), पुत्री श्री अश्वनी कुमार, निवासी गांव कगर, डाकघर बसाल, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

बरामद मादक पदार्थ और नकदी को पुलिस ने कब्जे में लेकर पुलिस थाना सदर, सोलन में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। नशा तस्करी में कथित रूप से इस्तेमाल की गई आल्टो कार को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।

तीनों आरोपियों को दिनांक 03.08.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड तथा मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है। मामले की आगे की विवेचना जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930