02 से 04 अगस्त तक सोलन दौरे पर रहेंगे डॉ. धनीराम शांडिल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सोलन, 01 अगस्त 2026
02 से 04 अगस्त तक सोलन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे डॉ. धनीराम शांडिल
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 02, 03 और 04 अगस्त 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
02 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे वह कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग में वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्री स्थानीय लोगों की समस्याएं एवं मांगें भी सुनेंगे।
03 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे कर्नल डॉ. शांडिल विकास खण्ड अधिकारी, कण्डाघाट के कार्यालय में विकास खण्ड कण्डाघाट के नवनिर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
04 अगस्त को सायं 6:00 बजे वह कोठों स्थित कला केन्द्र में डॉ. यशवंत सिंह परमार जयंती के उपलक्ष्य में सिरमौर कल्याण मंच द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





