नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डॉ. शांडिल के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव – भारतीय नेशनल न्यूज

डॉ. शांडिल के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन | 01 अगस्त, 2026

डॉ. धनीराम शांडिल के दौरा कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 2 से 4 अगस्त, 2026 तक सोलन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

2 अगस्त, 2026 को दोपहर 12:15 बजे वह कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग में वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मंत्री स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

3 अगस्त, 2026 को प्रातः 11:30 बजे डॉ. शांडिल विकास खण्ड अधिकारी, कण्डाघाट के कार्यालय में विकास खण्ड कण्डाघाट के नवनिर्वाचित प्रधानों एवं उपप्रधानों के साथ संवाद करेंगे।

4 अगस्त, 2026 के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर 1:30 बजे ग्राम पंचायत सेर बनेड़ा में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे।

इसके उपरांत, सायं 5:30 बजे जटोली स्थित डॉ. वाई.एस. परमार कला एवं संस्कृति भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।

दौरे के अंतिम चरण में, सायं 6:15 बजे सोलन के मुरारी मार्केट में डॉ. यशवंत सिंह परमार जयंती के अवसर पर सिरमौर कल्याण मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930