दाड़लाघाट पुलिस ने 13 साल पुराने मामले में आरोपी पकड़ा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दिनांक 26-07-2026 को पुलिस थाना दाड़लाघाट की पी.ओ. (Proclaimed Offender) सेल की टीम द्वारा भगोड़ा अपराधियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एक घोषित भगोड़े आरोपी को पंजाब राज्य के घनोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद कुमार पुत्र श्री निक्कू राम, निवासी गाँव बहरन, डाकघर एवं तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर (हि.प्र.), आयु 33 वर्ष के रूप में हुई है।
आरोपी की गिरफ्तारी के उपरांत उसके विरुद्ध पुलिस थाना दाड़लाघाट में अभियोग संख्या 59/2026, दिनांक 26-07-2026, के तहत धारा 209 एवं 269 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में पुलिस थाना दाड़लाघाट में अभियोग संख्या 73/2013, दिनांक 16-10-2013, धारा 406 एवं 407 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया था। उस प्रकरण की जांच के दौरान आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया था तथा जांच पूर्ण होने के बाद उसके विरुद्ध आरोपपत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।
मामले की सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को कई अवसरों पर न्यायालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए, लेकिन वह लगातार अनुपस्थित रहा। इसके परिणामस्वरूप माननीय न्यायालय ने दिनांक 12-06-2026 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया।
भगोड़े आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस थाना दाड़लाघाट की पी.ओ. सेल लगातार प्रयासरत थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से समय-समय पर अपने ठिकाने बदलता रहा। गुप्त सूचना, तकनीकी निगरानी तथा निरंतर प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम ने अंततः दिनांक 26-07-2026 को पंजाब के घनोली क्षेत्र से उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 27-07-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले में आगामी जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





