नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन कॉलेज में चिट्टा मुक्त अभियान – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन कॉलेज में चिट्टा मुक्त अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन | 27 जुलाई 2026

‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत राजकीय महाविद्यालय सोलन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हिमाचल प्रदेश सरकार के ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के अंतर्गत रविवार को राजकीय महाविद्यालय सोलन में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की।

अपने संबोधन में उपायुक्त ने विद्यार्थियों को चिट्टा तथा अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशामुक्त, अनुशासित और उद्देश्यपूर्ण जीवन अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का मुख्य लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना होना चाहिए। यदि छात्र-छात्राएं समय का सदुपयोग करते हुए परिश्रम, समर्पण और अनुशासन के साथ अध्ययन करें, तो वे अपने जीवन में किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि चिट्टा जैसे सिंथेटिक नशे आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। उन्होंने इसे ऐसा घातक नशा बताया, जो व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने मित्रों और परिचितों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने छात्रों से अपने घरों में इस विषय पर चर्चा करने और समाज में नशा विरोधी संदेश फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार चिट्टा और अन्य सिंथेटिक नशों की तस्करी तथा इनके सेवन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नशा तस्करी से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचना देने वाले जागरूक नागरिकों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार पुरस्कार योजना भी संचालित कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि यदि उन्हें नशे के अवैध कारोबार से संबंधित कोई जानकारी मिले, तो वे स्वयं या अपने अभिभावकों के माध्यम से पुलिस अथवा प्रशासन को सूचित करें।

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय सोलन की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली, महाविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031