आकाशीय बिजली से 35 भेड़-बकरियों की मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
नमस्कार, मैं मणिमहेश यात्रा पर गया था, जिसके चलते पिछले दो दिनों की खबरों की अपडेट नहीं दे सका। अब खबरों के साथ फिर से हाजिर हूं।
आकाशीय बिजली गिरने से 35 भेड़-बकरियों की मौत, 28 घायल
चंबा जिले के मैहला विकासखंड के अलमी धार क्षेत्र में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा पशुधन नुकसान हुआ है। हादसे में करीब 35 भेड़-बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 28 पशु घायल बताए जा रहे हैं। घटना से तीन भेड़पालकों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गान के डीगेड गांव के रहने वाले भेड़पालक ठाकरू राम, महिंद्र और तिलक राज अपने पशुधन के साथ अलमी धार में अस्थायी डेरे में ठहरे हुए थे। देर रात अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के बीच आकाशीय बिजली पशुओं के झुंड पर जा गिरी।
रात के समय हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पशुपालकों की आंखों के सामने उनका बड़ी संख्या में पशुधन प्रभावित हो गया, जिससे उनकी आजीविका को भी बड़ा झटका लगा है।
हादसे में एक व्यक्ति के भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलसने की सूचना है। बताया गया है कि उसकी हालत खतरे से बाहर है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पशुपालन और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। एपीएमसी चेयरमैन ललित ठाकुर ने बताया कि उन्होंने नायब तहसीलदार धरवाला से बातचीत कर संबंधित पटवारी को तत्काल घटनास्थल पर भेजकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
घायल पशुओं को उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही मृत पशुधन के पोस्टमार्टम और नुकसान के आकलन की प्रक्रिया की जा रही है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद प्रभावित पशुपालकों को प्रदेश सरकार से नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





