नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चिट्टा तस्करी के मामलों में शिमला पुलिस की कार्रवाई, पंजाब-चंडीगढ़ से दो आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

चिट्टा तस्करी के मामलों में शिमला पुलिस की कार्रवाई, पंजाब-चंडीगढ़ से दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए शिमला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आगे की कड़ियां जोड़ते हुए पंजाब और चंडीगढ़ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ढली थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में पुलिस फाजिल्का पहुंची और कथित मुख्य सप्लायर को पकड़ा। वहीं, सदर थाना शिमला के एक मामले में मनीमाजरा, चंडीगढ़ से आरोपी की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने उसके पास से 9.31 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा भी बरामद किया है। दोनों मामलों में जांच जारी है।

ढली मामले में 6.5 ग्राम चिट्टा बरामद

पुलिस थाना ढली में 28 अगस्त को एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान सुन्नी निवासी 25 वर्षीय दुष्यंत वर्मा और आनी, कुल्लू निवासी 24 वर्षीय अक्षय शर्मा के पास से 6.5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया था।

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने कथित सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया और फाजिल्का निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया, जिसे इस मामले में मुख्य सप्लायर बताया गया है।

सदर थाना मामले में भी आगे बढ़ी जांच

दूसरा मामला सदर थाना शिमला में दर्ज अभियोग संख्या 119/2026 से संबंधित है। यह केस 8 सितंबर को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज किया गया था।

इस मामले में कृष्णानगर, शिमला निवासी 25 वर्षीय सनमजीत और 22 वर्षीय सुमित सपरा को पहले गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, दोनों के कब्जे से पांच ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था।

जांच के दौरान पुलिस ने मामले की सप्लाई चेन को खंगालते हुए मनीमाजरा, चंडीगढ़ से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 9.31 ग्राम अतिरिक्त चिट्टा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह के अनुसार, गौरव तिशावर एक सहकारी बैंक में कार्यरत है। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कड़ियों की जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930