नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बसों को हरी झंडी – भारतीय नेशनल न्यूज

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बसों को हरी झंडी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत जीरकपुर से 91वीं, 92वीं और 93वीं बसों को मिली रवाना

जीरकपुर, 26 जुलाई:

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर के वार्ड नंबर 8, 16 और 17 से श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा पर ले जाने के लिए 91वीं, 92वीं और 93वीं बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार की इस पहल का उद्देश्य राज्य के लोगों को प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों के निःशुल्क दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत यात्रियों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और सुव्यवस्थित परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बोझ के अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार नागरिकों की धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करते हुए उन्हें तीर्थ स्थलों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

कार्यक्रम में संबंधित वार्डों के इंचार्जों के साथ पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930