नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कारगिल विजय दिवस: सोलन ने वीरों को किया नमन – भारतीय नेशनल न्यूज

कारगिल विजय दिवस: सोलन ने वीरों को किया नमन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 26 जुलाई 2026

27वें कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, उपायुक्त ने दिलाई राष्ट्रसेवा की शपथ

27वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सोलन में आयोजित कार्यक्रम में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारतीय थल सेना, वायु सेना और नौसेना के वीर जवान हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों के साहस, पराक्रम और बलिदान का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है तथा देश की सुरक्षा के प्रति समर्पित रहना हम सभी की जिम्मेदारी है।

सेवानिवृत्त कर्नल एवं उपनिदेशक सैनिक कल्याण सुरेश कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस और दुनिया के सबसे कठिन युद्ध क्षेत्रों में हासिल की गई ऐतिहासिक विजय की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन विजय के दौरान भारतीय सेना ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दुश्मन को परास्त कर देश का गौरव बढ़ाया।

उन्होंने जानकारी दी कि कारगिल युद्ध में 527 भारतीय सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें हिमाचल प्रदेश के 52 वीर जवान शामिल थे। उन्होंने विशेष रूप से कसौली तहसील के 3 पंजाब रेजिमेंट के स्वर्गीय सिपाही धर्मेन्द्र तथा जिला सोलन की रामशहर तहसील के निवासी 4 जम्मू एवं कश्मीर राइफल्स के स्वर्गीय राइफलमैन प्रदीप कुमार को श्रद्धापूर्वक याद किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार चंदेल, उपमण्डलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, सेवानिवृत्त कर्नल आर.के. गौतम, सोलन लीग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त सूबेदार डी.आर. पुंडीर, सेवानिवृत्त कैप्टन वी.एस. जगोता, सेवानिवृत्त सूबेदार जगदीश राम तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930