नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 10.65 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

10.65 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एफआईआर संख्या 116/2026, दिनांक 23.07.2026
धारा 21 एवं 29, एनडीपीएस अधिनियम
पुलिस थाना धर्मपुर, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश

22/23 जुलाई 2026 की रात जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सनवारा क्षेत्र के समीप नाकाबंदी कर एक सलेरियो कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से कुल 10.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ तनु (31 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय श्री हेम चंद, निवासी न्यू कथेड, तहसील एवं जिला सोलन, दीपक (25 वर्ष), पुत्र श्री गोविंद, निवासी न्यू कथेड, एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप, तहसील एवं जिला सोलन, तथा अजय कुमार (35 वर्ष), पुत्र श्री ईश्वर दत्त, निवासी गांव फ्लाई, डाकघर दामकड़ी, तहसील एवं जिला सोलन के रूप में हुई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर विधि अनुसार गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में एफआईआर संख्या 116/2026, दिनांक 23.07.2026, धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

अन्वेषण के दौरान घटना में प्रयुक्त सलेरियो वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करने के उपरांत पुलिस ने पांच दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। वर्तमान में उनसे मामले के विभिन्न पहलुओं को लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

साथ ही, तीनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। मामले की जांच प्रचलित है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930