नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होटल से तांबे की पाइपें चोरी, आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

होटल से तांबे की पाइपें चोरी, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एफआईआर संख्या 95/26, दिनांक 22.07.2026
धारा 305, 331(3) बीएनएस, पुलिस थाना परवाणू, जिला सोलन (हि.प्र.)

दिनांक 22 जुलाई 2026 को पुलिस थाना परवाणू में सनसाईं होटल के स्वामी श्री भूपेंद्र कुमार द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके होटल के एक कमरे से अज्ञात व्यक्ति ने नल तथा तांबे की पाइपें चोरी कर ली हैं। चोरी हुए सामान का अनुमानित मूल्य लगभग ₹70,000/- बताया गया। शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने होटल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की विस्तार से जांच की। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों तथा स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसकी तलाश की गई।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त हरीश उर्फ गंजू, पुत्र श्री मन बहादुर, मूल निवासी नेपाल तथा वर्तमान निवासी गांव कामली, डाकघर परवाणू, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 27 वर्ष, को 22 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी को आज, दिनांक 23 जुलाई 2026, माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसका अन्य चोरी की घटनाओं से कोई संबंध है या नहीं। मामले की आगे की जांच जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930