नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने पिपलूघाट पशु विकास केन्द्र की सेवाओं का लिया जायजा – भारतीय नेशनल न्यूज

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने पिपलूघाट पशु विकास केन्द्र की सेवाओं का लिया जायजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 17 जुलाई 2026:
नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. विवेक पठानिया ने हाल ही में पिपलूघाट स्थित पशु विकास केन्द्र का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि नाबार्ड के सहयोग से स्थापित यह केन्द्र ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को उनके निकट गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। उनके अनुसार यह पहल पशुपालन को सशक्त बनाने, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने तथा ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने में अहम योगदान दे रही है।

डॉ. पठानिया ने बताया कि केन्द्र में पशु चिकित्सक, वेटरिनरी फार्मासिस्ट, लिक्विड नाइट्रोजन की उपलब्धता के साथ-साथ सामान्य एवं सेक्स-सॉर्टेड सीमेन स्ट्रॉ के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि केन्द्र द्वारा 10 ग्राम पंचायतों में 25 जागरूकता शिविर आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे स्थानीय पशुपालकों और ग्रामीणों को लाभ मिला है।

दौरे के दौरान मुख्य महाप्रबंधक ने केन्द्र की उपलब्धियों की भी समीक्षा की। उन्हें बताया गया कि अब तक सामान्य सीमेन स्ट्रॉ के माध्यम से 5,636 तथा सेक्स-सॉर्टेड सीमेन स्ट्रॉ के जरिए 190 कृत्रिम गर्भाधान किए गए हैं। इसके अलावा 4,277 पशुओं का उपचार किया गया है और लगभग 9.67 लाख रुपये मूल्य की पशु दवाइयों का वितरण एवं विक्रय किया जा चुका है।

डॉ. विवेक पठानिया ने केन्द्र की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पशु चिकित्सा एवं कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं के लिए पशुपालकों द्वारा केन्द्र को प्राथमिकता दी जा रही है।

इस अवसर पर उन्होंने कामधेनु हितकारी मंच द्वारा संचालित दूध संग्रह केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान नाबार्ड सोलन के जिला विकास प्रबंधक अशोक चौहान, कामधेनु हितकारी मंच के प्रधान नानक चंद, पशु चिकित्सक डॉ. एस.एस. सेन, वेट फार्मासिस्ट दानवीर, मंच के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930