नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और नशा मुक्ति का दिया गया संदेश – भारतीय नेशनल न्यूज

नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और नशा मुक्ति का दिया गया संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 14 जुलाई 2026:
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल झंकार म्यूजिकल ग्रुप ने मंगलवार को कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सतडोल और ग्राम पंचायत वाकना में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने सरकार की योजनाओं के उद्देश्य और उनके लाभों से लोगों को अवगत कराया। इसी क्रम में राजीव गांधी स्टार्ट-अप स्वरोजगार सौर योजना की जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि योजना के अंतर्गत 100 किलोवाट से 2 मेगावाट तक की सौर परियोजनाओं की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार 4 प्रतिशत बजट अनुदान उपलब्ध करा रही है।

कलाकारों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने आर्थिक और सामाजिक विकास में भागीदारी सुनिश्चित करें।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि नशे की लत उनके भविष्य और स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। साथ ही युवाओं को खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सतडोल की प्रधान कल्पना, ग्राम पंचायत वाकना की प्रधान प्रीति, ग्राम पंचायत सतडोल के उपप्रधान संजीव, बीडीसी सदस्य ममता, वार्ड सदस्य तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031