नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ममलीग में 500 किलोवाट सौर ऊर्जा परियोजना शुरू, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से किया उद्घाटन – भारतीय नेशनल न्यूज

ममलीग में 500 किलोवाट सौर ऊर्जा परियोजना शुरू, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल रूप से किया उद्घाटन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 14 जुलाई 2026: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममलीग में स्थापित 500 किलोवाट क्षमता की ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गांव कायसू में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि हिम ऊर्जा द्वारा ग्रीन पंचायत योजना के अंतर्गत स्थापित इस परियोजना से वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 3,000 यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन हो रहा है, जबकि सालाना उत्पादन करीब 8 लाख यूनिट रहने का अनुमान है।

उन्होंने जानकारी दी कि इस परियोजना से उत्पादित बिजली की खरीद के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के साथ 3.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से पावर परचेज एग्रीमेंट किया गया है। इससे राज्य को स्वच्छ ऊर्जा के साथ स्थायी आय का भी लाभ मिलेगा।

परियोजना से होने वाली आय का 25 प्रतिशत ग्राम पंचायत के विकास कार्यों पर, 25 प्रतिशत बेसहारा लोगों के कल्याण के लिए, 20 प्रतिशत हिमाचल प्रदेश सरकार को, 20 प्रतिशत हिम ऊर्जा को तथा शेष 10 प्रतिशत संचालन एवं रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय समुदाय को आर्थिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर लाभ मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह परियोजना हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास और सामाजिक प्रगति को नई गति मिलेगी।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शिमला स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज (एआईएमएसएस), चमियाना में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन स्थापित की गई है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के बाद यह प्रदेश का दूसरा सरकारी संस्थान है जहां यह उन्नत तकनीक उपलब्ध है।

डॉ. शांडिल के अनुसार, नई एमआरआई सुविधा से कम समय में अधिक स्पष्ट इमेजिंग और सटीक जांच संभव होगी। इससे विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों की निदान क्षमता मजबूत होगी और मरीजों को जांच के लिए अन्य संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान भूमि नंद, उपप्रधान हरि दत्त शर्मा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, हिम ऊर्जा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कमलकांत सरोच, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट गोपाल शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रवि कपूर, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी डी.एन. शर्मा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031