नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 15 जुलाई तक करवाएं मक्की और धान की फसल का बीमा, टमाटर के लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि – भारतीय नेशनल न्यूज

15 जुलाई तक करवाएं मक्की और धान की फसल का बीमा, टमाटर के लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 07 जुलाई 2026: जिला सोलन में पुनरोत्थान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को मक्की, धान और टमाटर की फसलों का बीमा करवाने का अवसर दिया जा रहा है। कृषि उप निदेशक डॉ. देव राज कश्यप ने बताया कि मक्की और धान की फसलों के बीमा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है, जबकि टमाटर की फसल का बीमा 31 जुलाई 2026 तक कराया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि किसान अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र पर जाकर फसल बीमा करवा सकते हैं। इसके लिए जमाबंदी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और बुआई प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाने होंगे। इच्छुक किसान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

योजना के तहत मक्की और धान के लिए 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की बीमित राशि निर्धारित की गई है। इन दोनों फसलों के लिए किसानों को 96 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम का भुगतान करना होगा।

वहीं, टमाटर की फसल के लिए 2 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर तक का बीमा उपलब्ध है, जिसके लिए 800 रुपये प्रति बीघा प्रीमियम निर्धारित किया गया है।

इस योजना के अंतर्गत कम वर्षा, सूखा, बाढ़, सैलाब, भूमि कटाव, ओलावृष्टि, स्थानीयकृत प्राकृतिक आपदाओं तथा फसल कटाई के बाद दो सप्ताह तक होने वाले नुकसान को भी बीमा सुरक्षा में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि ऋणी किसानों के लिए यह योजना स्वैच्छिक है। किसानों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपनी फसलों का बीमा करवा लें, ताकि प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से फसल क्षति होने पर उन्हें बीमा कंपनी से निर्धारित नियमों के अनुसार मुआवजा प्राप्त हो सके।

अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031