नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 17 जुलाई को होंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए साक्षात्कार – भारतीय नेशनल न्यूज

17 जुलाई को होंगे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए साक्षात्कार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 06 जुलाई 2026

समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) कण्डाघाट के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2 तथा आंगनवाड़ी सहायिका के 9 रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन 17 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे उपमण्डलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, कण्डाघाट में किया जाएगा। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, कण्डाघाट द्वारा दी गई।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद आंगनवाड़ी वृत्त चायल की ग्राम पंचायत हिन्नर स्थित गौड़ा आंगनवाड़ी केन्द्र तथा ग्राम पंचायत झाझा के झाझा आंगनवाड़ी केन्द्र में भरे जाएंगे।

वहीं, आंगनवाड़ी सहायिका के पद निम्न केन्द्रों के लिए उपलब्ध हैं—

  • आंगनवाड़ी केन्द्र शापड़ (नगर पंचायत कण्डाघाट)
  • आंगनवाड़ी केन्द्र क्वारग (ग्राम पंचायत क्वारग)
  • आंगनवाड़ी केन्द्र सिल्हारी (ग्राम पंचायत क्वारग)
  • आंगनवाड़ी केन्द्र डाहर (ग्राम पंचायत हिन्नर)
  • आंगनवाड़ी केन्द्र कानो (ग्राम पंचायत नगाली)
  • आंगनवाड़ी केन्द्र टकराना (ग्राम पंचायत हिन्नर)
  • आंगनवाड़ी केन्द्र भैंच कुफटु (ग्राम पंचायत जधाणा)
  • आंगनवाड़ी केन्द्र हामणी (ग्राम पंचायत सायरी)
  • आंगनवाड़ी केन्द्र छावशा (ग्राम पंचायत छावशा)

इच्छुक महिला अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 की शाम 5:00 बजे तक अपने आवेदन सादे कागज पर आवश्यक प्रमाण-पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, कण्डाघाट के कार्यालय में जमा कर सकती हैं।

इन पदों के लिए केवल वही महिला उम्मीदवार आवेदन करने की पात्र होंगी, जिनका परिवार 1 जनवरी 2026 तक संबंधित आंगनवाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र का सामान्य निवासी हो।

उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 अथवा उसके समकक्ष उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय संबंधी प्रमाण-पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना आवश्यक है।

आवेदन के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता (यदि लागू हो), विधवा, स्टेट होम या बालिका आश्रम निवासी, अनाथ, असहाय या परित्यक्ता, तलाकशुदा, पिछले सात वर्षों से लापता पति से संबंधित प्रमाण, जाति, निवास तथा आय प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। साक्षात्कार के दिन सभी मूल दस्तावेज साथ लाना भी आवश्यक होगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी, कण्डाघाट के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031