चेवा स्कूल में स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी का सेवा कार्यक्रम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शनिवार को स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी, सोलन की ओर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला चेवा में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सेवा एवं सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को कॉपियां, पेन-पेंसिल, स्कूल के जूते और मिठाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भाषण और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सोसायटी के मुख्य संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक डॉ. एम.आर. लांबा, प्रधान अशोक ग्रोवर, महासचिव आर.पी. राणा, कोषाध्यक्ष शिव कुमार चावला, उपप्रधान संतोष भल्ला, उप सचिव बलवंत सिंह तथा सम्मानित सदस्य डॉ. सुधा प्रकाश, डॉ. राम मूर्ति प्रकाश और पूनम धीर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय प्राथमिक पाठशाला चेवा की प्रधानाचार्य रूपांजली गोयल, प्रवक्ता नवीन महंदीरत्ता, मुख्य अध्यापिका द्रोपता ठाकुर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों और सहयोगी कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी समाजसेवा और जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरतमंद विद्यार्थियों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





