नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित – भारतीय नेशनल न्यूज

राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 29 जून 2026

राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस के अवसर पर आज सोलन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला संख्या अधिकारी अश्वनी कुमार ने की।

इस अवसर पर अश्वनी कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस प्रसिद्ध सांख्यिकीविद् प्रो. पी.सी. महालनोबिस की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने सांख्यिकी के क्षेत्र में प्रो. महालनोबिस के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायक बताया।

उन्होंने कहा कि आंकड़े केवल औपचारिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि नीति निर्माण और विकास योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण आधार हैं। सटीक और विश्वसनीय आंकड़ों के माध्यम से योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है तथा संसाधनों का उचित और संतुलित वितरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

जिला संख्या अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि आंकड़े एकत्रित करते समय उनकी शुद्धता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि राज्य और देश के विकास से जुड़ी योजनाएं बेहतर ढंग से तैयार की जा सकें।

कार्यक्रम के दौरान आंकड़ों की उपयोगिता, डेटा में होने वाली त्रुटियों को कम करने के उपाय तथा जानकारी को अधिक सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31