नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धर्मपुर में 5.50 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आल्टो कार जब्त; NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज – भारतीय नेशनल न्यूज

धर्मपुर में 5.50 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, आल्टो कार जब्त; NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO 96/2026 DT 13.06.2026 U/S 21,29 ND&PS Act PS DHARAMPUR DISTT SOLAN HP.

दिनांक 13-06-2026 को पुलिस थाना धर्मपुर की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में तुरंत नाकाबंदी की गई इसी दौरान पुलिस टीम ने परवाणू की तरफ से आ रही एक आल्टो कार को जांच हेतु रोका। *आल्टो कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो युवकों के कब्जे से 5.50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।* *मामले में दोनों आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र श्री अत्तर सिंह निवासी गाँव एवं डाकघर डुवलिंग, तहसील पुह, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, आयु 23 वर्ष तथा निशांत पुत्र श्री पूर्ण चाँद निवासी गाँव एवं डाकघर झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, आयु 21 वर्ष के रूप में हुई है। मादक पदार्थ की बरामदगी के उपरांत दोनों आरोपियों को मौके पर ही नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।* जिस पर पुलिस थाना धर्मपुर में मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा मामले का आगामी अन्वेषण प्रारम्भ कर दिया गया है। जांच के दौरान मामले में प्रयुक्त आल्टो कार को नियमानुसार जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया है। दोनों आरोपियों को आज दिनांक 14-06-2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है I दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड एवं किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में उनकी संभावित संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। इसके अतिरिक्त, पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं संभावित कड़ियों का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31