नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्यार में विवाद के बाद युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

स्यार में विवाद के बाद युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 34/26 DT 26/05/26 U/S 103(1) BNS PS DARLAGHAT

दिनांक 25-05-2026 को पुलिस थाना दाड़लाघाट को सूचना प्राप्त हुई कि गाँव स्यार में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुँचने से पहले स्थानीय लोगों द्वारा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सिविल अस्पताल अर्की ले जाया जा चुका था। पुलिस टीम भी तुरंत अस्पताल पहुँची, जहाँ घायल की पहचान अश्वनी कुमार पुत्र श्री राम रतन, निवासी गाँव डवारु, डाकघर दाड़लाघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन, आयु 37 वर्ष, के रूप में हुई। चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच एवं प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि मृतक अश्वनी कुमार अपने दो साथियों दीपक उर्फ शशि तथा कुनाल के साथ जंगल में शराब पीने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर अश्वनी कुमार और कुनाल के बीच कहासुनी हो गई। बाद में तीनों गाँव स्यार स्थित एक मकान में पहुँचे, जहाँ वे बालकनी में बैठकर पुनः शराब का सेवन करने लगे। इसी बीच दोनों के बीच विवाद फिर बढ़ गया और गाली-गलौच शुरू हो गई। आरोप है कि बहस के दौरान कुनाल ने गुस्से में आकर अश्वनी कुमार को धक्का दे दिया, जिससे वह बालकनी से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद घायल को उपचार हेतु सिविल अस्पताल अर्की ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे “brought dead” घोषित किया। मामले के संबंध में पुलिस थाना दाड़लाघाट में हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएफएसएल जुंगा की विशेषज्ञ टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। जांच के दौरान पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुनाल चंदेल पुत्र स्वर्गीय श्री धर्मपाल, निवासी गाँव स्यार, डाकघर दाड़लाघाट, तहसील अर्की, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, आयु 29 वर्ष, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 04 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिसके दौरान उससे पूछताछ जारी है। इसके अतिरिक्त आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण गंभीरता एवं वैज्ञानिक तरीके से जारी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031