नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा: किराये के कमरे से 15 पेटियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में अवैध शराब का जखीरा पकड़ा: किराये के कमरे से 15 पेटियां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 106/2026 DT. 01.05.2026 U/S 39(1)(A) HP EXCISE ACT BNS P.S. Sadar Solan.

दिनांक 01-05-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर फॉरेस्ट रोड, सोलन स्थित एक किराये के कमरे में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान कमरे से 14 पेटियां देसी शराब “संतरा नॉटी नंबर 01” तथा 01 पेटी अंग्रेजी शराब “रॉयल स्टैग” (कुल 15 पेटियां) बरामद की गईं । मौके पर मौजूद व्यक्ति की पहचान सुदर्शन थापा पुत्र श्री मन बहादुर, मूल निवासी नेपाल, वर्तमान में किरायेदार, समीप मुख्य डाकघर, सोलन, तहसील एवं जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई । आरोपी उक्त शराब के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस थाना सदर, सोलन में अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियोग के अन्वेषण के दौरान आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की गई। तत्पश्चात, आरोपी को BNSS की धारा 35(3) के अंतर्गत नोटिस देकर पाबंद किया गया । प्रारंभिक जांच में यह भी पाया गया है कि आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है तथा उसके विरुद्ध पुलिस थाना सदर, सोलन में जानलेवा हमले का एक मामला पहले से पंजीकृत है । पुलिस द्वारा मामले की आगे जांच जारी है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930