नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आम जन का जीवन सरल बनाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत – संजय अवस्थी  – भारतीय नेशनल न्यूज

आम जन का जीवन सरल बनाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत – संजय अवस्थी 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन     दिनांक 11.04.2026

 

आम जन का जीवन सरल बनाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत – संजय अवस्थी

02 करोड़ रुपए से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास

समाना में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत किया समस्याओं का समाधान

 

संजय अवस्थी ने कहा कि विकास कार्यों के माध्यम से आम जन का जीवन सरल बनाने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्यरत है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटलू में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास करने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विधायक ने इस अवसर पर समाना गांव स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुखद भविष्य की कामना की।

संजय अवस्थी ने इस अवसर पर अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोटलू के सेरा में लगभग 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाला सेरा-कनोह एम्बुलैंस मार्ग, 1.18 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सेरा से कायरटु-नेवाडी सम्पर्क मार्ग तथा ग्राम पंचायत कोटलू में समाना पाज्जा से कलडवार तक लगभग 45 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले एम्बुलैंस मार्ग की आधारशिला रखी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं को उनके घर-द्वार के समीप सुलझाने को  सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के साथ-साथ राजस्व लोक अदालतों के आयोजन की नवीन पहल की गई हैं। राजस्व लोक अदालतों के आयोजन से लोगों के वर्षों से लम्बित पड़े राजस्व मामले निर्धारित समयावधि में सुलझाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे जहां लोगों की दैनिक समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित हो रहा है, वहीं विभिन्न सेवा केंद्रों के माध्यम से उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दिव्यांगता सहित अन्य प्रमाण पत्र व विविध सेवाएं घर के समीप ही उपलब्ध हो रही हैं।

विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार जहां किसानों एवं पशुपालकों की सुविधा के लिए दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में निरंतर वृद्धि कर देश में एक नई क्रांति का सूत्रपात कर रही है वहीं गरीब वर्ग के मेधावी छात्रों को डॉ. यशवंत सिंह परमार ऋण योजना के तहत मात्र एक प्रतिशत ब्याज दर पर आसान ऋण उपलब्ध करवाकर युवाओं का भविष्य भी संवार रही है। उन्होंने कहा कि बेरोज़गार युवाओं के लिए राजीव गांधी स्टार्ट अप योजना उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी है।

संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी को एकजुटता से निरंतर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए किए गए निरंतर प्रयासों के कारण ही खनन निधि से प्रथम वर्ष में 25 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई। यह राशि अर्की विधानसभा क्षेत्र में विकास को नए आयाम प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत कोटलू में विभिन्न विकास कार्यों के लिए गत तीन वर्षों में लगभग 1.57 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में विकास के लिए निरंतर धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है।

संजय अवस्थी ने समाना गांव में महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए 02 लाख रुपए, समाना में मोक्षधाम के निर्माण के लिए 01 लाख रुपए, मैदान निर्माण के लिए 01 लाख रुपए की राशि तथा संपर्क मार्ग समाना से मंदिर के लिए प्राक्कलन के अनुसार तथा पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए उचित धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 2100 रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।

ग्राम पंचायत कोटलू  की पूर्व प्रधान नर्वदा शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया।

इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

संजय अवस्थी ने इस अवसर पर ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।

दी सोलन ज़िला सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित के चेयरमैन सुरेंद्र ठाकुर, बाघल लैंड लूजर परिवहन समिति दाड़लाघाट के प्रधान जगदीश ठाकुर, ग्राम पंचायत कोटलु के पूर्व प्रधान संतराम ठाकुर, पुलिस उप अधीक्षक दाडलाघाट नवीन झालटा, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता बी.आर. कश्यप, नायब तहसीलदार दाड़लाघाट प्रेम लाल सहित महिला मंडल प्रधान समाना अंजू ठाकुर, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी अन्य गणमान्य व्यक्ति व ग्रामवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930