नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 26–28 जून को होगा राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला – भारतीय नेशनल न्यूज

26–28 जून को होगा राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन | दिनांक 07 अप्रैल 2026

26 से 28 जून तक आयोजित होगा राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला : उपायुक्त मनमोहन शर्मा

ज़िला सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रसिद्ध राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला इस वर्ष 26, 27 और 28 जून को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मंगलवार को मेले की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

उपायुक्त ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी विभागों के सहयोग से मेले का आयोजन भव्य और व्यवस्थित रूप से किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मेले की अवधि में शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए जाने वाले भण्डारों के लिए एसडीएम सोलन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

मेले के दौरान कुश्ती, ठोडो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, शतरंज, टेबल टेनिस, जूडो, रस्साकशी सहित कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। लड़कियों के लिए भी अलग से खेलों की प्रतियोगिताएँ प्रस्तावित हैं।

उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए जिला पुलिस विशेष योजना के अनुसार कार्य करेगी। इस संबंध में पुलिस विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को अपनी तैयारियाँ पूर्ण रखने तथा निर्धारित मानक प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भीड़-भाड़ को देखते हुए सुरक्षा और अन्य एहतियाती उपायों पर विशेष जोर दिया जाएगा। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाएँगी तथा आपातकालीन मार्ग खुले रखने के निर्देश जारी किए गए।

उपायुक्त ने विभिन्न मेला आयोजन समितियों के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा। साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम को मेले के दौरान दो निःशुल्क बस सेवाएँ संचालित करने के निर्देश दिए।

मेले में इस वर्ष भी शोभायात्रा, प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता, स्वस्थ बेबी शो, फ्लावर शो, श्वान प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने मेले में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी बल दिया।

बैठक में खेल प्रतियोगिताओं, चित्रकला, बेबी शो, श्वान प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्मारिका प्रकाशन तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कार्यवाही का संचालन किया।
इस अवसर पर कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें—
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार चंदेल,
नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा,
उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल,
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल चंद शर्मा,
उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान,
ज़िला पर्यटन अधिकारी पदमा छोदन,
सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा,
ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31