नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुठाड़ में इंडोर स्टेडियम को मंजूरी – भारतीय नेशनल न्यूज

कुठाड़ में इंडोर स्टेडियम को मंजूरी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन | 07 अप्रैल 2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण में सड़कें महत्वपूर्ण: विक्रमादित्य सिंह
इंडोर स्टेडियम निर्माण हेतु 69 लाख रुपए स्वीकृत
दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलग पीडब्ल्यूडी उपमंडल का होगा गठन

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़कें विकास का आधार स्तंभ हैं और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
वे दून विधानसभा क्षेत्र के कुठाड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि स्टेडियम निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 69 लाख रुपए जारी कर दिए गए हैं तथा स्वीकृत अनुमान के अनुसार शेष धनराशि भी उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों को सफलतापूर्वक लागू करने में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण होती है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे ऐसे प्रतिनिधि चुनें जो क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दें।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सड़क नेटवर्क का विस्तार आवश्यक है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के पहले फेज में 2300 करोड़ रुपए की लागत से 1500 किमी सड़कों को मंजूरी मिल चुकी है। दूसरे फेज में 1100 किमी अतिरिक्त सड़कों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।

विक्रमादित्य सिंह ने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में दून विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों के लिए पीडब्ल्यूडी का अलग उपमंडल स्थापित किया जाएगा, जिससे विकास कार्य अधिक सुगमता और समयबद्ध तरीके से हो सकें।
उन्होंने कुठाड़ बाजार के उन्नयन के लिए भी आवश्यक धन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और कहा कि इंडोर स्टेडियम का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।

इस अवसर पर दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए क्षेत्र से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी दी।

इसके बाद मंत्री ने कुठाड़ स्थित टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित इन्वेस्टीचर सेरेमनी 2026-27 की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में नेतृत्व, संप्रेषण, निर्णय क्षमता, टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित करते हैं, जो उन्हें भविष्य में सक्षम नेतृत्वकर्ता बनने में मदद करते हैं।

उन्होंने समारोह में विद्यार्थियों को सम्मानित किया, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंत्री ने स्थानीय लोगों की शिकायतें भी सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं।

इस अवसर पर कांग्रेस नेता राणा अरुण सैन, एसडीएम कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह, पीडब्ल्यूडी कसौली के अधिशासी अभियंता गुरमिंदर सिंह राणा, उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चंद शर्मा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रीता गुप्ता, बीडीओ पट्टा कुलदीप कुमार, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और छात्र उपस्थित थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031