नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन क्षेत्र में 2.65 करोड़ से विकास कार्य: शांडिल – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन क्षेत्र में 2.65 करोड़ से विकास कार्य: शांडिल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
सोलन | दिनांक 07.04.2026

हर ग्राम पंचायत में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता : डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है।

वे सोलन विधानसभा क्षेत्र के नौणी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत नौणी मझगांव, शमरोड़, सेर बनेड़ा, सन्होल तथा ओच्छघाट के ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों में संतुलित विकास को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में सोलन क्षेत्र की इन ग्राम पंचायतों में लगभग 2.65 करोड़ रुपये की लागत से अनेक विकास कार्य पूरे किए गए हैं।

डॉ. शांडिल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी दिशा में नौणी में जल्द प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण शुरू किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 5 करोड़ रुपये होगी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम वाली विधवा महिलाओं के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है।

इस दौरान डॉ. शांडिल ने स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, प्रदेश विश्वकर्मा समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल ठाकुर, बलदेव कश्यप, बांके लाल भाटिया, ग्राम पंचायत शमरोड़ के पूर्व प्रधान नंद राम, नौणी के पूर्व प्रधान बलदेव सिंह ठाकुर, नौणी के पूर्व उपप्रधान हरदेव सिंह, मशीवर के पूर्व उपप्रधान नरेश कुमार, उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हेमेंद्र शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम, तहसील कल्याण अधिकारी कर्ण पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930