नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल   – भारतीय नेशनल न्यूज

अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल  

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन     दिनांक 05.04.2026

 

अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक का समावेश कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. शांडिल आज यहां स्वयं सेवी संस्था शांडिलस इंदिरा समिति ट्रॉव एमपावरिंग रीजन (सिस्टर) तथा चिकित्सा एवं रक्त दान शिविर का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों और स्वास्थ्य संस्थानों में तकनीकी उन्नयन के लिए 3,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश करेगी ताकि लोगों को उनके घर के समीप ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है। गत तीन वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

डॉ. शांडिल ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान आरम्भ किया जा चुका है। इसके तहत प्रदेश में मानकों के अनुसार 14-15 वर्ष की 67,000 लड़कियों को यह टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों, स्वास्थ्य कर्मियों सहित जन-जन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस कार्यक्रम को नियमित टीकाकरण अभियान में सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान चिकित्सा कर्मियों की देख-रेख में पूरे प्रदेश में कार्यान्वित किया जा रहा है।

डॉ. शांडिल ने कहा कि सोलन ज़िला में भी सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 14-15 वर्ष की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर का कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस है और यह महिलाओं में बच्चेदानी के मुंह का कैंसर का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग गार्ड सेल 4 का टीकाकरण कर रहा है। यह वैक्सीन 169 देश में पहले से ही प्रयोग में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विश्व में पूरी जांच के उपरांत ही यह टीकाकरण लगाया जा रहा है और इसके कोई दुष्प्रभाव देखने में नहीं आए हैं। ज़िला में लगभग 7,000 किशोरियों को यह टीका लगाया जाएगा और अभी तक 304 किशोरियों को यह टीका लगाया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को 50 सिलाई मशीनें तथा बच्चों को कॉपियां व स्टेशनरी का सामान वितरित किया।

शांडिलस इंदिरा समिति ट्रॉव एमपावरिंग रीजन (सिस्टर) संस्था द्वारा आयोजित एलोपैथिक स्वास्थ्य शिविर में 125 रोगियों, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर में 168 रोगियों, होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर में 75 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। स्वास्थ्य जांच शिविर में योग पद्धति के बारे में भी जानकारी दी गई।

शिविर के दौरान 30 लोगों द्वारा रक्तदान भी किया गया।

सेवानिवृत्त कर्नल डॉ. संजय शांडिल ने इससे पूर्व मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस संस्था महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों तक बेहतर पहुंच के लिए कार्य करेगी।

कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष सुभाष चंद्र बरमानी, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर, संजीव ठाकुर, अंकुश सूद, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, प्रदेश विश्वकर्मी समाज कल्याण बोर्ड के सदस्य मदन हिमाचली, उप महाअधिवक्ता रोहित शर्मा, टेक चंद शांडिल, डॉ. दीपाली, डॉ. गीतांजलि, पूनम शांडिल, ग्राम पंचायत क्वारग की पूर्व प्रधान आरती शांडिल, उपमण्डलाधिकारी कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा, खंड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक, ज़िला कल्याण अधिकारी सोलन विकास अरोड़ा, खंड स्वास्थ्य अधिकारी सायरी डॉ. अजय सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930