सोलन में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, डंडों व तेजधार हथियारों से हमला — 6 आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
Updated
दिनांक 28-03-2026 को गर्ल्स स्कूल, सोलन के पास दो गुटों के बीच पूर्व में हुए विवाद के चलते मारपीट की घटना हुई। इस संबंध में एक गुट द्वारा दूसरे गुट के विरुद्ध पुलिस थाना सदर, सोलन में पहले ही मामला दर्ज करवाया जा चुका था। इसके उपरांत देर रात को दूसरे गुट द्वारा भी पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। जिसमे शिकायतकर्ता साहिल वर्मा पुत्र श्री प्रीतम वर्मा, निवासी गाँव बमोत, डाकघर रामपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन ने आरोप लगाया है कि दिनांक 25-03-2026 को उसके मित्र अक्षत और अब्बु के बीच चिल्ड्रन पार्क में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद अब्बु और अजय ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। दिनांक 28-03-2026 को अजय के कहने पर वह अपने दोस्तों के साथ गर्ल्स स्कूल, सोलन के बाहर पहुंचा, जहां अजय, चिराग, कार्तिक, अभिषेक, हर्ष एवं उनके अन्य साथी पहले से मौजूद थे। उनके पास डंडे, खुखरी एवं तलवार जैसे हथियार थे और उन्होंने उसे जबरदस्ती खींचकर V2 की ओर ले जाकर रास्ता रोकते हुए डंडों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। इस संबंध में पुलिस थाना सदर, सोलन में अभियोग संख्या 0080/2026 दिनांक 28.03.2026, धारा 126(2), 115(2), 191(2), 191(3), 190, 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त दोनों मामलों में अब तक कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में साहिल पुत्र श्री प्रीतम वर्मा, निवासी गाँव बमोत, डाकघर रामपुर, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 20 वर्ष; प्रणय पुत्र श्री लेख राम, निवासी गाँव चंदरेनी, डाकघर टकसाल, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 19 वर्ष; तथा अक्षित पुत्र श्री देवेंद्र ठाकुर, निवासी गाँव व डाकघर चंडी, तहसील कसौली, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 19 वर्ष को अभियोग संख्या 0079/2026 दिनांक 28.03.2026 के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं अजय कुमार पुत्र श्री पप्पू कुमार, निवासी वार्ड नंबर 07, धोबीघाट, सोलन, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 24 वर्ष; कार्तिक पुत्र श्री ईश्वर चंद, निवासी वार्ड नंबर 07, धोबीघाट, सोलन, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 19 वर्ष; तथा साहिल पुत्र श्री डबली, निवासी वार्ड नंबर 07, धोबीघाट, सोलन, तहसील व जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश, उम्र 20 वर्ष को अभियोग संख्या 0080/2026 के तहत गिरफ्तार किया गया है। दोनों गुटों द्वारा मामले में मारपीट में प्रयुक्त तेजधार हथियरों/डंडो आदि की बरामदगी व उक्त मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता के बारे में अन्वेषण प्राथमिकता से हर पहलु पर जारी है I
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





