नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चिट्टा तस्करी पर सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आदतन तस्कर तीन माह के लिए निवारक हिरासत में – भारतीय नेशनल न्यूज

चिट्टा तस्करी पर सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन, दो आदतन तस्कर तीन माह के लिए निवारक हिरासत में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मादक पदार्थों, विशेषकर चिट्टा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान के अंतर्गत जिला सोलन पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा उनके विरुद्ध कानून के प्रावधानों के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। *इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा चिट्टा तस्करी में संलिप्त रहे दो आदतन अपराधियों गौरव पुत्र श्री हरिगोपाल निवासी गाँव बठोल, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 23 वर्ष तथा चेतन पुत्र श्री हरिगोपाल निवासी गाँव बठोल, तहसील कसौली, जिला सोलन (हि.प्र.), आयु 27 वर्ष के संबंध में पुलिस मुख्यालय के माध्यम से PIT NDPS Act, 1988 (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs & Psychotropic Substances) के प्रावधानों के अनुसार निवारक हिरासत में रखने के प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजे गए थे। प्रदेश सरकार/सक्षम प्राधिकारी द्वारा उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध निवारक हिरासत (Preventive Detention) के प्रस्तावों को स्वीकार करते हुए उन्हें तीन-तीन माह की अवधि के लिए जिला कारागार में निवारक हिरासत में रखने के आदेश पारित किए गए हैं। उक्त आदेशों की अनुपालना में पुलिस थाना धर्मपुर की टीम द्वारा दिनांक 13.03.2026 को दोनों आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेकर उन्हें आगामी तीन माह की अवधि के लिए जिला कारागार सोलन भेज दिया गया है।* दोनों आरोपी पुलिस थाना धर्मपुर क्षेत्र के निवासी हैं तथा पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे हैं। *जिला सोलन पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 12 आदतन अपराधियों के विरुद्ध धारा 3(1), PIT NDPS Act, 1988 के तहत कार्रवाई कर उन्हें निवारक हिरासत में भेजा जा चुका है।* जिला पुलिस सोलन ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी के विरुद्ध यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा तथा समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाती रहेगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031