नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचपीवी अभियान के लिए गठित ज़िला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित – भारतीय नेशनल न्यूज

एचपीवी अभियान के लिए गठित ज़िला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 26.02.2026

 

एचपीवी अभियान के लिए गठित ज़िला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

 

उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान 28 फरवरी, 2026 से पूरे ज़िला सोलन में क्रियान्वित किया जाएगा। मनमोहन शर्मा आज यहां एचपीवी अभियान के लिए गठित ज़िला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मनमोहन शर्मा ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत ज़िला के 22 स्वास्थ्य संस्थानों में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 7,503 किशोरियों को (सिंगल डोज वैक्सीन) टीका निःशुल्क लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए है तथा यह टीका सुरक्षित है।

उपायुक्त ने कहा कि एचपीवी अभियान तीन माह तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यह टीका प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगाया जाएगा। टीकाकरण का पंजीकरण और निगरानी यू-विन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

मनमोहन शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को झुग्गी झोपड़ी में रह रही 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को भी इस अभियान में जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूल में पढ़ रही पात्र बालिकाओं को स्वास्थ्य संस्थानों तक टीका लगाने के लिए पहुंचाने व सहयोग करने के निर्देश दिए।

बैठक में विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए लगने वाले टीकों तथा बच्चों को पिलाई जाने वाली दवाओं पर विस्तृत चर्चा भी की गई।

डॉ. गगन दीप ने इससे पूर्व प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31