नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिकायत निवारण बैठक की तैयारियों की समीक्षा – भारतीय नेशनल न्यूज

शिकायत निवारण बैठक की तैयारियों की समीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन | 15 जनवरी, 2026

ज़िला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की आगामी बैठक की तैयारियों के संदर्भ में आज सोलन में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 22 जनवरी, 2026 को प्रस्तावित समिति बैठक के सफल आयोजन को लेकर की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने की। उक्त समिति की बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल द्वारा की जाएगी।

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन ने कहा कि प्रशासन की भूमिका केवल समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है, बल्कि विकास कार्यों को गति देना भी उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि विकास परियोजनाओं के समयबद्ध पूर्ण होने से एक ओर संसाधनों की बचत होती है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को समय पर सुविधाएं उपलब्ध हो पाती हैं। उन्होंने सभी विभागों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जन शिकायतों का प्रभावी और निर्धारित समय-सीमा में निपटारा किया जाए। प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुरूप ज़िले में चकौता धारकों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने से संबंधित मामलों को भी तय समय के भीतर सुलझाने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त, सोलन शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा दुकानों पर मूल्य सूची प्रदर्शित करने तथा नियमित निरीक्षण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम और राजस्व विभाग से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, हिमाचल प्रदेश की परिवीक्षाधीन अधिकारी आस्था, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन अजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930