नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 15 जनवरी को 21 रिक्तियों हेतु कैंपस चयन प्रक्रिया – भारतीय नेशनल न्यूज

15 जनवरी को 21 रिक्तियों हेतु कैंपस चयन प्रक्रिया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन | 09 जनवरी 2026

नालागढ़ क्षेत्र में 15 जनवरी 2026 को कुल 21 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। इनमें मैसर्स ईपीएल प्राइवेट लिमिटेड, नालागढ़ में 10 पद तथा मैसर्स एक्वा विटो लेबोरेटरीज, बद्दी में 11 पद शामिल हैं। यह चयन प्रक्रिया उप-रोज़गार कार्यालय, नालागढ़ में होगी। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन, जगदीश कुमार द्वारा दी गई।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आईटीआई मैकेनिकल, डिप्लोमा मैकेनिकल, बी.फार्मा अथवा स्नातक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 19 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि रिक्तियों से संबंधित विस्तृत विवरण विभाग के ईईएमआईएस (EEMIS) पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद अपनी योग्यता के अनुसार अधिसूचित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पूर्व उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है।

योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 15 जनवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य दस्तावेजों सहित उप-रोज़गार कार्यालय नालागढ़ में उपस्थित होकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार मोबाइल नंबर 82199-71112 पर संपर्क कर सकते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930