नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर को – भारतीय नेशनल न्यूज

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर को

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 05.12.2025

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर को

उप निदेशक सैनिक कल्याण सोलन कर्नल (सेवानिवृत्त) सुरेश कुमार अग्निहोत्री ने सभी से आग्रह किया है कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर उदारतापूर्वक अंशदान करें।
कर्नल अग्निहोत्री ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत करवाया कि 07 दिसम्बर का दिन देश की सीमाओं पर बहादुरी से लड़ने वाले शहीदों और जवानों की सहायता के लिए धन एकत्र करने एवं उनके परिजनों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि 28 अगस्त, 1949 को देश के तत्कालीन रक्षा मंत्री के अधीन गठित एक समिति द्वारा 07 दिसम्बर को प्रति वर्ष सशस्त्र सेना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि यह दिवस हम सभी को स्मरण करवाता है कि युद्ध के दौरान जान-माल की हानि के उपरांत देशवासियों का यह कर्तव्य बनता है कि वह अपनी युद्ध विधवाओं, अपंग सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के कार्यों में सहायता करें।
उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए एक निधि सृजित की गई है ताकि ज़रूरतमंद सैन्य कर्मियों एवं उनके परिजनों की सहायता की जा सके।
कर्नल सुरेश कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि इस वर्ष देश 75वां झण्डा दिवस मना रहा है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर योगदान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बैंक खाता संख्या 55080128597, आई.एफ.एस. कोड SBIN0050127 में अंशदान कर इन पुनीत कार्य में सहभागी बने।
.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031