नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी – भारतीय नेशनल न्यूज

ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन दिनांक 24.11.2025

 

ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों की अधोसंरचना को सुदृढ़ करने और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण आर्थिकी को मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में बहुउद्देशीय भवन का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।

विधायक ने कहा कि विकास एक निरंतर प्रक्रिया है और प्रदेश सरकार इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में महिलाओं और युवाओं का विशेष योगदान रहता है। महिलाओं के सशक्तिकरण व युवाओं को रोज़गार व स्वरोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित कर दुकानें निर्मित की जाएंगी। इससे जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके उत्पादों का सही मूल्य मिलेगा वहीं उनकी उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी होगा।

संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में अदरक का न्यूनतम समर्थन मूल्य शीघ्र निर्धारित किया जाएगा ताकि किसानों को व्यापक स्तर पर लाभ मिल सके।

विधायक ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए ज़िला खनन फाउंडेशन न्यास के तहत प्रथम चरण में 25 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। इसके माध्यम से विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं।

संजय अवस्थी ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं और उनके सर्वांगीण विकास के लिए एक बेहतर शिक्षा अधोसंरचना आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में भी अर्की, दाड़लाघाट व कुनिहार में स्कूल में आगामी शैक्षणिक सत्र से केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम आरम्भ कर दिया जाएगा। इससे बच्चे देश की शिक्षा के साथ आगे बढ़ पाएंगे।

संजय अवस्थी ने इस अवसर पर ग्राम संघोई के मनसा माता स्वंय सहायता समूह को श्रेष्ठ कार्य करने के लिए समानित किया।

विधायक ने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनीं और इनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

अदानी सीमेंट लिमिटेड के नॉर्थ जोन के सी.एम.ओ. मुकेश सक्सेना इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के प्रधान बंसी राम भाटिया, ग्राम पंचायत धुंधन की प्रधान शकुंतला, ग्राम पंचायत दानोघाट की प्रधान मंजू ठाकुर, ग्राम पंचायत कोटलू की प्रधान नर्मदा शर्मा, ग्राम पंचायत चाखड़ की प्रधान गुरदेई, ग्राम पंचायत कोटली के उप प्रधान जय प्रकाश, उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर, प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख अम्बुजा सीमेंट फाउंडेशन संजय शर्मा, अम्बुजा-दाड़ला-कसलोग-मांगू परिवहन सहकारी सभा सीमित दाड़लाघाट के प्रधान वेद प्रकाश शुक्ला, उप-प्रधान जय सिंह ठाकुर, बाघल लैंड लूजर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न स्वंय सहायता समूह के सदस्य, अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

.0.

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930