नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी हुए 50 LPG सिलेंडर बरामद, आरोपी पंजाब से गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी हुए 50 LPG सिलेंडर बरामद, आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

CASE FIR NO. 0229/2025 DT. 16.11.2025 U/S 305 BNS P.S. SADAR SOLAN.

दिनांक 15-11-2025 को देयोठी निवासी श्री पवन कुमार ने पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि यह भारत गैस से LPG सिलेंडरों के बेचने का कार्य करता है I इसके पास एक गाड़ी pickup है जिसमें यह शिवालिक ब्योमेटल कम्पनी बाईपास सोलन समीप चंबाघाट के पास सिलेंडर स्टोर करके रखता है इसके अतिरिक्त इनके पास एक फोर वहीलर टेम्पो भी है जिसे अजय निवासी धर्मपुर चलाता है I अजय उपरोक्त pickup से टेम्पो में सिलेंडर लोड करके आगे सप्लाई करता है I दिनांक 14-11-2025 को चालक अजय ने खाली सिलेंडर उपरोक्त pickup गाड़ी में रखे थे तथा वह भरे हुए सिलेंडरों को टेम्पो में डालकर सप्लाई करने के लिए गया था I दिनाक 15-11-2025 को जब यह उक्त pickup (स्टोर) के पास पहुंचा तो देखा कि pickup से 18 भरे हुए तथा 32 खाली सिलेंडर उपरोक्त pickup से गायब थे जिन्हें कोई नामालूम व्यक्ति चुराकर ले गया I जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना सदर सोलन में पंजीकृत किया गया I *इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान पुलिस थाना सोलन की टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास, शहर सोलन व अन्य संभावित ठिकानो पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज का गहनतापूर्वक विश्लेषण किया गया I इसके अतिरिक्त तकनीकी साक्ष्यों का भी अवलोकन किया गया I अन्वेषण के दौरान वारदात में संलिप्त वाहन pickup जो की वारदात के समय बिना नम्बर प्लेट के थी, को CCTV फुटेज के आधार पर टोल प्लाजा चंडीमंदिर पर ट्रैक की गई I इस वाहन की जाँच पड़ताल करके इस वारदात में संलिप्त आरोपी गुरजंट सिंह पुत्र श्री कर्मवीर सिंह निवासी रविदास मंदिर रामदासिया मोहल्ला लालडू तहसील डेराबस्सी जिला मोहाली पंजाब उम्र 22 वर्ष को पुलिस थाना सदर सोलन की टीम द्वारा लालडू पंजाब से गिरफ्तार किया गया तथा चोरी हुए सिलेंडरों को बरामद कर लिया गया है I मामले में संलिप्त वाहन pickup को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया है I आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 17-11-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है I मामले में जाँच जारी है I*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930