नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छतरी मोड़ कसौली में 62.13 ग्राम चिट्टा सहित 4 युवक गिरफ्तार, सोलन पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई – भारतीय नेशनल न्यूज

छतरी मोड़ कसौली में 62.13 ग्राम चिट्टा सहित 4 युवक गिरफ्तार, सोलन पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

*CASE FIR DATED 03.11.2025 U/S 21, 29 ND&PS ACT P.S. KASAULI DISTT. SOLAN (H.P.)*

सोलन पुलिस द्वारा नशा तस्करों के प्रति शून्य सहनशीलता (Zero tolerance) की नीति अपनाते हुये इनके विरूद्ध मिशन मोड पर कार्यवाही की जा रही है। जिला पुलिस द्वारा समाज से नशा उन्मूलन के लिये प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करते हुये विगत 02 वर्षों के दौरान नशा कारोबार के हर पहलु, अर्थात मांग व आपुर्ति पर ताबड़तोड़ प्रहार किया है। इसी क्रम में दिनाँक 03.11.2025 को जब SIU सोलन की एक टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम के लिये शहर सोलन, कुमारहट्टी, धर्मपुर व कसौली इत्यादि की रवाना थी तो उक्त टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर *गाडी Swift) में सवार 04 युवकों, जिनमें, विरेन्द्र सिंह पुत्र श्री सुरजीत सिंह निवासी जालन्धर बाई पास लुधियाना पंजाब उम्र 26 वर्ष, लखविन्द्र पुत्र श्री जीवन लाल निवासी लुधियाना पंजाब उम्र 21 वर्ष, कुनाल पुत्र राकेश सोन्फर निवासी लुधियाना पंजाब उम्र 25 वर्ष व किथू मट्टू पुत्र श्री रीषू कुमार मट्टू निवासी लुधियाना पंजाब उम्र 20 वर्ष को 62.13 ग्राम चिटटा / हैराईन सहित छतरी मोड़ कसौली से गिरफ्तार किया* , जिस पर उपरोक्त अभियोग पुलिस थाना कसौली में पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच के दौरान पाया गया है कि यह आरोपीगण उपरोक्त चिट्टा को कसौली, धर्मपुर व इसके आसपास युवाओं / छात्रों को सप्लाई करने की फिराक में थे, जिसके मन्सुबों पर पानी फेरते हुये सोलन पुलिस द्वारा इन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। इन आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है । इन आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पड़ताल के दौरान पाया गया है कि आरोपी विरेन्द्र को छोड़कर अन्य तीनों आरोपी लुधियाना पंजाब के विभिन्न थानों में लड़ाई झगड़े के मामलों में संलिप्त रहे है,आरोपी कुनाल लड़ाई झगड़े के 03 मामलों में जबकि अन्य दो आरोपी 01/01 मामले में संलिप्त पाये गये हैं। अभियोग का अन्वेषण जारी है ।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930