नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बघाट बैंक लोन डिफॉल्टरों पर कार्रवाई: प्रेम नाथ जसवाल गिरफ्तार, कोर्ट में पेश — सोलन में अब तक 6 डिफॉल्टर गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी – भारतीय नेशनल न्यूज

बघाट बैंक लोन डिफॉल्टरों पर कार्रवाई: प्रेम नाथ जसवाल गिरफ्तार, कोर्ट में पेश — सोलन में अब तक 6 डिफॉल्टर गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दिनांक 25-10-2025 को Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा प्रेम नाथ जसवाल निवासी शांति निवास सन्नी साइड सोलन, तहसील व जिला सोलन हि०प्र० के विरूद्ध 75(A) of the Land Revenue Act 1954 के तहत गिरफतारी वारन्ट जारी किया गया था जिसके अनुसार प्रेम नाथ जसवाल द्वारा बघाट बैंक सोलन से ऋण लिया था, परन्तु वह उक्त ऋण को तय सीमा के भीतर वापिस करने में नाकाम रहा जिस पर उसे बघाट बैंक सोलन द्वारा डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था जिसकी ब्याज सहित कुल देनदारी 16,63,274/- रू० बनती है I उक्त देनदारी को न चुकाने पर प्रेम नाथ जसवाल के विरुद्ध सह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सोलन कोर्ट में लोन रिकवरी का मामला में चल रहा है तथा प्रेम नाथ जसवाल को उक्त कोर्ट द्वारा बार-2 नोटिस दिए जा रहे थे परन्तु यह कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था जिस पर Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा इसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसकी अनुपालना करते हुए दिनांक 29-10-2025 को उक्त मामले में संलिप्त आरोपी/ डिफॉल्टर *प्रेम नाथ जसवाल निवासी शांति निवास सन्नी साइड सोलन, तहसील व जिला सोलन हि०प्र०* को पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम द्वारा गिरफतार करके सहायक पंजीयक सभायें सोलन के कोर्ट में पेश किया किया गया I

इस सन्दर्भ में अभी तक Court of Collector-cum-Assistant Registrar Co-operative Societies Solan द्वारा बघाट बैंक से ऋण लेने वाले 22 लोगों को जिन्हें बघाट बैंक सोलन द्वारा डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया था तथा उपरोक्त लोगों के विरुद्ध लोन रिकवरी के मामले चल रहे थे तथा उपरोक्त डिफाल्टर लोगों को उक्त कोर्ट द्वारा बार-2 नोटिस दिए जा रहे थे परन्तु यह कोर्ट में पेश नहीं हो रहे के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किये गए थे जिनकी सोलन पुलिस द्वारा अनुपालना करते हुए जिला सोलन में रहने वाले 09 डिफाल्टरों में से अभी तक 03 आरोपियों/ डिफाल्टरों को गिरफ्तार करके उक्त कोर्ट में पेश किया गया है तथा 03 आरोपियों द्वारा स्वयं ही कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया गया तथा 03 आरोपी/डिफाल्टरों की तलाश जारी है जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा I इसके ईलावा 13 आरोपी/डिफाल्टर जिला शिमला व सिरमौर के रहने वाले पाए गए है जिनकी गिरफ्तारी के लिये प्राप्त हुए गिरफ्तारी वारंटों को सम्बंधित जिले की पुलिस को भेजा गया है I

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031