नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अर्की में पत्नी पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया – भारतीय नेशनल न्यूज

अर्की में पत्नी पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Case FIR No. 72/2025 dated 21-10-2025 U/S 118(2),351(2),352 BNS PS Arki

दिनांक 21-10-2025 को भूमती निवासी महिला ने पुलिस थाना अर्की में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि यह अपने बच्चों सहित अपने पति से अलग रह रही है तथा इनका अपने पति से 5/6 वर्षों से आपसी विवाद चल रहा है जिस कारण वह इनसे अलग ही रहता है इसके अतिरिक्त इनका अर्की कोर्ट में खर्चे का केस चल रहा है I दिनांक 21-10-2025 को जब यह अपनी घासनी से घास लेकर वापिस घर पंहुची तो इन्होने अपने पति से किचन की चाबी वापिस करने के लिए कहा जिस पर इनका पति इनसे गली गलौच करने लगा तथा इसी दौरान इनके पति ने इनकी तरफ एक ईट उठाकर मारी जो वह ईट इनकी बेटी को लगने से बालबाल बची I उसके उपरांत इनका पति किचन में गया तथा वहां से चाकू उठाकर लाया व इनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे इनको चोट आई I I जिस पर पुलिस थाना अर्की में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I *इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान शिकायतकर्ता/पीडिता का चिकित्सा परीक्षण करवाया गया जो चिकित्सा परीक्षण करने पर डॉक्टर ने पीडिता की एम०एल०सी० पर पीडिता को लगी चोट को grievous in nature, sharp तैहरीर किया है I मामले में संलिप्त एक चाकू जिससे पीडिता के ऊपर हमला करके चोट पंहुचाई थी को बरामद करके कब्जा पुलिस में लिया गया तथा दिनांक 22-10-2025 को मामले में संलिप्त आरोपी देव राज पुत्र श्री मस्त राम निवासी गाँव नगरवाड डाकखाना भूमती तहसील अर्की जिला सोलन हि०प्र० 48 वर्ष को अर्की की पुलिस टीम द्वारा पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया गया I गिरफ्तार आरोपी को कल माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है I जाँच के दौरान यह भी पाया गया कि उक्त आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों में शामिल रहा है जिसके विरुद्ध एक मामले में घरेलु हिंसा को व एक मामला चोरी का पंजीकृत हुआ है जिसमे उक्त आरोपी ने मंदिर से नकदी चोरी की थी I मामले में जाँच जारी है I*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031