परवाणू में चिकन शॉप की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़ — 108 बोतल देसी शराब बरामद, आरोपी पाबंद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
Case FIR No. 98/2025 dated 14-10-2025 U/S 39(1)(A) HP Excise Act PS Parwanoo
आज दिनांक 14-10-2025 को पुलिस थाना परवाणू की टीम जब थाना क्षेत्र में गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतु मौजूद थी तो उक्त टीम को गुप्त सूत्रों से सुचना मिली कि एक विष्णु कुमार नमक व्यक्ति जो टकसाल परवाणू में एक ढारे में चिकन शॉप चलता है जिसके साथ यह अपने ढारे में शराब बेचने का धन्दा भी करता है तथा इस समय उसने उक्त ढारे/चिकन शॉप में अवैध रूप से भारी मात्र में शराब बेचने के लिए रखी है I इस सुचना पर पुलिस थाना परवाणू की टीम द्वारा तवरित कार्यवाही करते हुए उक्त ढारे/चिकन शॉप में दबिश देकर 09 पेटियां (कुल 108 बोतलें) शराब देसी मार्का नाटी संतरा बरामद की गई I उक्त शराब के बारे में चिकन शॉप का मालिक कोई भी वैध लाइसेंस व कागजात पुलिस के समक्ष पेश न कर सका जिस पर पुलिस थाना परवाणू में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान बरामद शराब की पेटियों को कब्जा पुलिस में लिया गया I आरोपी विष्णु कुमार पुत्र श्री राम प्रसाद निवासी अप्पर मोहल्ला कालका जिला पंचकुला हरियाणा उम्र 46 वर्ष से पूछताछ करने के उपरांत BNSS के प्रावधानों के अनुसार धारा 35(3) BNSS का नोटिस देकर पाबंद किया गया है I आरोपी के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space





