नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोलन में ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-3.0’ का शुभारम्भ, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने का आह्वान – भारतीय नेशनल न्यूज

सोलन में ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-3.0’ का शुभारम्भ, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करने का आह्वान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 09 अक्टूबर 2025

जिला सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान-3.0’ की औपचारिक शुरुआत की।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 8 दिसंबर 2025 तक जिले भर में संचालित किया जाएगा। लगभग 60 दिनों तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना, उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना और सोलन को तंबाकू-मुक्त जिला बनाना है।

उपायुक्त ने कहा कि कोटपा अधिनियम, 2003 (तंबाकू नियंत्रण कानून) के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान व तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध है। साथ ही, नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने और शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में बिक्री करना भी वर्जित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत राज निकायों तथा अन्य प्रशासनिक संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा। अभियान के दौरान रैलियों, नुक्कड़ नाटकों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वीडियो संदेशों के माध्यम से लोगों, विशेषकर युवाओं, को तंबाकू और अन्य नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31