नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंजाब का दबदबा, हिमाचल की शानदार एंट्री – नौणी में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग महाकुंभ संपन्न – भारतीय नेशनल न्यूज

पंजाब का दबदबा, हिमाचल की शानदार एंट्री – नौणी में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग महाकुंभ संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

 

पंजाब का दबदबा, हिमाचल ने बनाई इतिहास में एंट्री
– नौणी में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग महाकुंभ संपन्न

सोलन:
डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट शुक्रवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में पंजाब टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, हिमाचल प्रदेश की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार रनर-अप का स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र टीम तीसरे स्थान पर रही।

हिमाचल प्रदेश किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के वर्किंग प्रेसीडेंट पुनीत वर्मा और महासचिव परशुराम अवार्ड से सम्मानित डॉ. संजय यादव ने बताया कि पंजाब टीम ने 22 गोल्ड, 10 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल जीते। हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी शानदार जज्बा दिखाया और 20 गोल्ड, 23 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। महाराष्ट्र ने 16 गोल्ड, 16 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

इस टूर्नामेंट में देश के 28 राज्यों से 1000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे। समापन समारोह में वाको इंडिया किक बॉक्सिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। विशेष अतिथि के रूप में डीएसडब्ल्यू नौणी विश्वविद्यालय हरी पॉल संख्यान मौजूद रहे। मुख्य अतिथि संतोष अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चुनौतीपूर्ण मुकाबलों के लिए तैयार करते हैं। विजेता खिलाड़ी एशियाई किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भाग लेंगे।

अंतिम दिन के रोमांचक मुकाबले
टूर्नामेंट के अंतिम दिन हुए मुकाबले दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहे। विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

  • महिला 45 किग्रा: पंजाब की डोली – पहला, हरियाणा की दिव्यांशी – दूसरा, तनीषा और वंशिका – तीसरा।
  • पुरुष 42 किग्रा: शुभ प्रताप – पहला, श्रेय गर्व – दूसरा।
  • पुरुष 45 किग्रा: अंशुल – गोल्ड, मानस शर्मा – सिल्वर।
  • पुरुष 48 किग्रा: अभिराज – पहला, मनजीत सिंह – दूसरा, बक्श गुरु और प्रज्वल – तीसरा।
  • पुरुष 51 किग्रा: वेस्ट बंगाल के दस सैनी – प्रथम, गणेश – द्वितीय, अभिजीत और वलसान – तृतीय।
  • महिला 40 किग्रा: सोनोवाल भारती – पहला, मुझवर – दूसरा।
  • महिला 48 किग्रा: डिंपल – गोल्ड, धनु – सिल्वर।
  • महिला 52 किग्रा: सुभाश्री – पहला, भाव्या – दूसरा, अद्विता – तीसरा।
  • महिला 56 किग्रा: एलिस – प्रथम, पलक – द्वितीय, अर्पिता – तृतीय।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक जैन, कोषाध्यक्ष सुरेश बाबू, आयोजन समिति के सदस्य तिलक राज शर्मा, अनिल शर्मा, गोपाल, चंदन, अखिल ठाकुर और विवि के स्पोर्ट्स ऑफिसर चंद्रमोहन चौहान भी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930