नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विक्रमादित्य सिंह ने राजा वीरभद्र सिंह बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया – भारतीय नेशनल न्यूज

विक्रमादित्य सिंह ने राजा वीरभद्र सिंह बैडमिंटन प्रतियोगिता का उद्घाटन किया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

खेल युवाओं को सही दिशा देने में अहम – विक्रमादित्य सिंह
राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल ओपन ऑल इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खेल न केवल युवाओं की प्रतिभा निखारने में मदद करते हैं, बल्कि उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मंत्री ने यह बात कुमारहट्टी, सोलन में आयोजित तृतीय राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल ओपन ऑल इंडिया बैडमिंटन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग के उद्घाटन समारोह के दौरान कही। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के 537 वरिष्ठ और कनिष्ठ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जीवन में सकारात्मक दिशा पाने के लिए खेल, योग और व्यायाम को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल-कूद में अधिक सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करते हैं, और वर्तमान जीवनशैली में तनाव को कम करने का भी उपाय हैं।

मंत्री ने प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग को लगभग 4500 करोड़ रुपए का नुकसान होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त अधोसंरचना को क्रमिक तरीके से दुरुस्त किया जा रहा है। भारी बारिश से पर्यटन पर असर पड़ा था, लेकिन अब धीरे-धीरे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत रूप से स्वर्ण पदक जीतने पर पुरस्कार राशि 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़, रजत पदक पर 2 करोड़ से 3 करोड़, और कांस्य पदक पर 1 करोड़ से 2 करोड़ कर दी गई है। एशियन और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की गई है।

युवाओं को खेल गतिविधियों में अधिक जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने कई कदम उठाए हैं। खिलाड़ियों की डाइट मनी में वृद्धि की गई है – प्रदेश में होने वाले खेलों में भाग लेने वाले प्रारंभिक शिक्षा स्तर के खिलाड़ियों को 250 रुपए प्रतिदिन, अन्य खिलाड़ियों को 400 रुपए प्रतिदिन, और प्रदेश के बाहर होने वाले खेलों में भाग लेने पर 500 रुपए प्रतिदिन दिया जाएगा।

इस अवसर पर नालागढ़ विधायक हरदीप सिंह बाबा, ज़िला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर, नगर निगम सोलन के पार्षद राजीव कौड़ा, कांग्रेस नेता रमेश ठाकुर, कुमारहट्टी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष और प्रतियोगिता संयोजक रमेश चौहान, सदस्य बी.के. जोशी, ज्ञान अग्रवाल, रूपलाल ठाकुर, रवि शर्मा, गोपाल शर्मा, राजेश मेहता, विजय अग्रवाल, संदीप शर्मा, मोहन मेहता, विकास काल्टा, समाजसेवी डॉ. विनोद कपिल, उप पुलिस अधीक्षक परवाणू मेहर पंवार, उपमंडलाधिकारी डॉ. पूनम बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और खिलाड़ी मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930