नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जामन दा डोरा गांव में वर्षा से क्षति का उपायुक्त ने लिया जायज़ा – भारतीय नेशनल न्यूज

जामन दा डोरा गांव में वर्षा से क्षति का उपायुक्त ने लिया जायज़ा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 23 सितम्बर 2025

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मंगलवार को दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बवासनी के अंतर्गत आने वाले जामन दा डोरा गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया कि हाल की भारी वर्षा से गांव में कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावित परिवारों की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि जिन परिवारों के घर पूरी तरह टूट गए हैं, उनके पुनर्वास हेतु भूमि चिन्हित कर संबंधित प्रस्ताव शीघ्र भेजे जाएं, ताकि प्रभावितों को नई जमीन उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने जानकारी दी कि गांव में लगभग सात मकान पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं, जिससे करीब 40 लोग प्रभावित हुए हैं। इन परिवारों को अस्थायी राहत के रूप में आर्थिक मदद, राशन सामग्री और तरपाल पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है।

उन्होंने संबंधित विभागों को यह भी निर्देश दिए कि बरसात से बाधित सड़कों की स्थायी मरम्मत की जाए और क्षतिग्रस्त घरों, पशुशालाओं व अन्य संपत्तियों के नुकसान का शीघ्र मूल्यांकन कर रिपोर्ट तैयार की जाए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, उपमंडलाधिकारी बद्दी संजीव धीमान, तहसीलदार बद्दी सतिन्द्र जीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930