नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कण्डाघाट में शराब ठेके पर तोड़फोड़ और आगज़नी का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार – भारतीय नेशनल न्यूज

कण्डाघाट में शराब ठेके पर तोड़फोड़ और आगज़नी का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Case FIR No. 96/2025 dated 14-09-2025 U/S 326(g) BNS PS Kandaghat

दिनांक 14-09-2025 को गाव कटोह निवासी श्री बलबीर सिंह ने पुलिस थाना कण्डाघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि यह मनात इन्टरप्राईजेज में बतौर सर्कल हैड कार्यरत है I दिनांक 13/14-09-2025 की रात्रि को दो आज्ञत युवकों ने चायल रोड कंडाघाट पर स्थित शराब के ठेके के शटर के ताले को तोड़ने की कोशिश की गई जब ताला न टुटा तो ताले को आग लगाकर जलाने की कोशिश की गई जिससे शराब के ठेके में लगे कांउटर को कुछ नुक्सान हुआ तथा शराब के ठेके के बाहर लगी रेट लिस्ट भी जल गई। उक्त आग को शराब वाली बिल्डिंग के मालिक ने समय रहते बुझा लिया I जिस पर पुलिस थाना कण्डाघाट में उपरोक्त मामला पंजीकृत किया गया । *इस अभियोग की जांच के दौरान पुलिस थाना कण्डाघाट की पुलिस टीम द्वारा मौका पर लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करके मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान की गई तथा दिनांक 16-09-2025 को पुलिस थाना कण्डाघाट की टीम द्वारा मामलें में संलिप्त दोनों आरोपियों अनुज आनन्द गौतम पुत्र श्री देव आनन्द गौतम निवासी कश्मीरी मोहल्ला सुबाथू तह० व जिला सोलन हि०प्र० हाल निवास तार फैक्ट्री सपरून सोलन तह० व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 19 वर्ष व किरण कुमार पुत्र श्री विजय कुमार निवासी गांव अछोटी डा०खा० व तह० शिलाई जिला सिरमौर हि०प्र० हाल निवास गांव घ्यारीघाट तह० कण्डाघाट जिला सोलन हि०प्र० उम्र 19 वर्ष को गिरफतार किया गया । गिरफतार दोनों आरोपियों को आज दिनांक 17-09-2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जायेगा। दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड की पडताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है ।*

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930