नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेश सरकार हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रही है – संजय अवस्थी – भारतीय नेशनल न्यूज

प्रदेश सरकार हर संभव सहायता सुनिश्चित कर रही है – संजय अवस्थी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सोलन, 11 सितम्बर 2025

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों तक तुरंत सहायता पहुँचाई जाए और जरूरत के अनुसार व्यक्तिगत स्तर पर निरीक्षण किया जाए।

अवस्थी ने आपदा प्रबंधन बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राहत कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों के संपर्क में बने रहने, भोजन उपलब्ध कराने और सड़कों की शीघ्र बहाली पर विशेष जोर देने को कहा। लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त मार्गों को जल्द दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने जानकारी दी कि अर्की उपमंडल में अब तक 82 मकान क्षतिग्रस्त पाए गए हैं, जिनमें 6 पूरी तरह ध्वस्त हो गए जबकि 76 को आंशिक नुकसान हुआ है। भारी वर्षा से कुल लगभग 60 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है, जिनमें से 38 लाख रुपये का नुकसान मकानों को हुआ है। प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत स्वरूप 50,000 रुपये की आर्थिक मदद और 18 तिरपाल वितरित किए गए हैं।

अवस्थी ने बताया कि उपमंडल में 159 सड़कें यातायात के लिए खोल दी गई हैं, जबकि शेष 5 मार्ग भी जल्द बहाल कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सबको मिलकर काम करना होगा ताकि प्रभावित लोगों का जीवन सामान्य हो सके।

बैठक का संचालन उपमंडलाधिकारी अर्की निशांत तोमर ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता, कांग्रेस नेता सतीश कश्यप, तहसीलदार विपिन वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी मुक्ता रस्तोगी, जल शक्ति विभाग के अभियंता विवेक कटोच, बिजली बोर्ड के अभियंता संदीप कुमार, लोक निर्माण विभाग के अभियंता राजेश शर्मा, वन विभाग के अधिकारी राजकुमार, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एस.पी. राजपूत सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31