नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 🚨 धर्मपुर पुलिस की कार्रवाई: युवक 7.56 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार, पहले भी तस्करी में रह चुका है संलिप्त – भारतीय नेशनल न्यूज

🚨 धर्मपुर पुलिस की कार्रवाई: युवक 7.56 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार, पहले भी तस्करी में रह चुका है संलिप्त

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

📰 धर्मपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – युवक 7.56 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार

धर्मपुर, जिला सोलन (05 सितम्बर 2025) – पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने गश्त व अपराध रोकथाम के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर जाबली के समीप नाकाबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बंटी पुत्र स्व. जीत राम निवासी गांव सैंज, डाकघर ओचघाट, जिला सोलन, उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी से 7.56 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की और उसके पास मौजूद मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है और उसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में 7.25 ग्राम चिट्टा बरामदगी का एक अन्य मामला पहले से दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी को 06 सितम्बर 2025 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930