नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मिली प्रदेश पदाधिकारी – भारतीय नेशनल न्यूज

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मिली प्रदेश पदाधिकारी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मिली प्रदेश पदाधिकारी

• संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

शिमला, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, सचिव सुमित शर्मा, डॉ संजय ठाकुर, तिलकराज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष से दिल्ली कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान संगठन और संगठनात्मक कार्य को लेकर चर्चा भी हुई।
संजीव कटवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले महीने 17 सितंबर को 75वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी हर साल की तरह इस बार भी सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। भाजपा ने इसके लिए खासी तैयारी भी की है, हमारी पार्टी देशभर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा कार्य चलाएगी। साथ ही पार्टी देशभर के 70 से अधिक शहरों में मोदी विकास मैराथन का आयोजन करेगी, इसके अलावा ग्रामीण अंचल में सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन करेगी।
उन्होंने बताया कि भाजपा हर साल पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती रही है, इस दौरान पार्टी प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान, 1000 जगहों पर ब्लड डोनेशन कैंप, एक पेड़ मां के नाम, वोकल फॉर लोकल, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन और स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन करेगी। इन सभी कार्यक्रमों को जिला, मंडल स्तर और बूथ स्तर पर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का संगठन मजबूत और सुदृढ़ है। पहले हिमाचल प्रदेश में 8 लाख प्राथमिक सदस्य हुआ करते थे आज 18 लाख है, हम विकसित भारत का संकल्प लेते हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत के लक्ष्य को लेकर काम करेंगे और बूथपर अधिकतम समय देने का काम करेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930