नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 70187 41157 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस पार्टी की गुटों का टकराव, अस्थिरता का संकेत : पठानिया  – भारतीय नेशनल न्यूज

कांग्रेस पार्टी की गुटों का टकराव, अस्थिरता का संकेत : पठानिया 

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कांग्रेस पार्टी की गुटों का टकराव, अस्थिरता का संकेत : पठानिया

 

• मुख्यमंत्री का वोट हमीरपुर में होता है और कुछ समय बाद शिमला नगर निगम आ जाता है

 

शिमला, भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री एवं प्रवक्ता राकेश पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के गुटों का टकराव यह सीधा-सीधा संदेश एवं संकेत दे रहा है की सरकार एवं संगठन दोनों अस्थिर है। कांग्रेस पार्टी एक अभियान शुरू करने जा रही थी जिसके लिए वह कांग्रेस मुख्यालय में एकत्र हुए थे, पर एक झलक तो ऐसी निकाल कर आई जैसे उनके अभियान का नाम “चोर मचाओ शोर” है।

 

राकेश पठानिया ने कहा कि जनता को भी लगता होगा कि आखिरकार, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के लोग इतनी हताशा में हैं कि हमेशा सिर्फ चोर, चोर, चोर करते रहते हैं। राफेल के समय उन्होंने चौकीदार को चोर कहा, अब बोट की चोरी की बात कर रहे हैं। जिसके स्वभाव में जो होता है, वह शब्द बार-बार उसी का प्रयोग करता है। उत्तर प्रदेश में दो लड़के थे, बिहार में भी दो लड़के हैं। ये जेल यात्रा, बेल यात्रा सब कुछ करने के बाद अब चोरी की यात्रा कर रहे लेकिन इस सबसे कुछ नहीं होने वाली है, जनता सब जानती है। एक चारा चोर और दूसरा पूरे भारत के संसाधनों की चोरी करने वाले परिवार मिलकर संवैधानिक संस्थाओं को चोर घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं, यह आपत्तिजनक है। कुछ दिन पूर्व चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें हर मुद्दे का पॉइंट-टू-पॉइंट जवाब दिया गया। आयोग ने बताया कि बिहार में 20 वर्ष पहले एसआइआर हुआ था और 2003 के बाद पुनः हो रहा है। जिन लोगों के मन में प्रश्न था कि अभी क्यों हो रहा है चुनाव से पहले, उसका भी कुछ महीने पहले जवाब दिया गया कि 20 साल पहले जो हुआ था, उस समय भी चुनाव का कालखंड था। उस समय किसी की आपत्ति नहीं थी। इसके अलावा जीरो एड्रेस और एक ही एड्रेस में अनेक नाम होने का स्पष्टीकरण दिया गया, 1966 से लेकर 1977 और 1981 तक के सभी रिविजन के उदाहरण दिए गए हैं।

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा था कि कभी मुख्यमंत्री का वोट हमीरपुर में होता है और कुछ समय बाद शिमला नगर निगम आ जाता है। वोटो का खेल कौन सी पार्टी खेल रही है यह तो हिमाचल में भी स्पष्ट है, जब मुख्यमंत्री की पत्नी चुनाव लड़ी थी तब भी भारी मात्रा में हमीरपुर से वोट उनकी पत्नी के विधानसभा क्षेत्र में शिफ्ट हुआ था। उसे समय मुख्यमंत्री चुप थे पर आज देश भर में इस प्रकार की बातें करने का प्रयास कर रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930